उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

महापुरुषों के नाम होने चाहिए थे मेडिकल कॉलेज, विश्व विद्यालय – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का किया लोकार्पण

 

बहराइच। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। इतिहास में भले ही नइंसाफी की हो लेकिन डबल इंजन की सरकार महापुरुषों के साथ नइंसाफी नहीं होने देगी। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस के अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने चाहिए।

बहराइच का मुख्य आयोजन होगा तो महाराजा सुहेलदेव के नाम पर होगा, बालार्क ऋषि के नाम पर होगा, आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा। हमारे बेड़ा पुरुष के रूप में महापुरुष हमारे सामने है, आज बहराइच वासियों व पूर्वांचल वासियों को जिन्होंने भारत के विधर्मियों के खिलाफ धर्म बचाने के लिए भाग लिया था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के सम्मान के लिए सत्ता में काबिज रही उन पार्टियों ने महापुरुषों का सम्मान क्यों नहीं किया। उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज,विश्वविद्यालय क्यों नहीं बन पाए। यह सपा कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की चिंता थी महापुरुषों का नाम रख देने से तुष्टिकरण की राजनीति फेल न हो जाए इसलिए महापुरुषों को किनारे कर दिया। वहीं योगी आदित्यनाथ ने

महाराजा सुहेलदेव राजभर की 40 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण कर समाज के स्वाभिमान और देश की विरासत को स्थापित किया।

साथ ही ₹1243 करोड़ की 384 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। इसी क्रम में ओम प्रकाश राजभर ने कहा

मैं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के नाते,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा को राज्य और राष्ट्र के पटल पर भव्य स्वरूप में प्रतिष्ठित किया।

यह दिन समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और अधिकार के लिए संघर्षरत है। आइए, हम सभी महाराजा सुहेलदेव के पदचिह्नों पर चलकर न्याय, समरसता और सामाजिक उत्थान के संकल्प को साकार करें।

कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त साथियों का हृदय से आभार एवं कोटि कोटि प्रणाम। इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button