सेवा तीर्थ’ की अवधारणा शासन की नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक – एसके वर्मा
मण्डल रेल प्रबंधक ने सेवा संकल्प प्रस्ताव को ले की बैठक

सेवा तीर्थ’ की अवधारणा शासन की नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक – एसके वर्मा
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में सेवा संकल्प प्रस्ताव को लेकर बैठक की गयी। सोमवार को सेवा संकल्प प्रस्ताव’ के आलोक में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में अधिकारियों की बैठक आयोजित की।
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में पारित ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ के अनुपालन में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में मंडल कार्यालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें
बैठक की अध्यक्षता मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ पर आधारित सेवा, समर्पण, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं नागरिक-केंद्रित कार्यसंस्कृति के मूल सिद्धांतों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि “‘सेवा तीर्थ’ की अवधारणा शासन की नई कार्य-संस्कृति का प्रतीक है। जिसमें प्रत्येक निर्णय जन-सेवा की भावना से प्रेरित होता है।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में हम ‘नागरिक देवो भव’ की भावना को आत्मसात करते हुए यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि मंडल की कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा परिणामोन्मुखी बने।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि मंडल स्तर पर लिया जाने वाला प्रत्येक निर्णय राष्ट्र-निर्माण के व्यापक लक्ष्य से जुड़ा रहे तथा आमजन के जीवन को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में केंद्रित रहेगा।
डिजिटल तकनीकों के अधिकतम उपयोग, शिकायत निवारण प्रणाली को सुदृढ़ करने, स्वच्छता, समयपालन तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर भी चर्चा की गई।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों में ‘सेवा संकल्प’ की भावना के अनुरूप कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करें तथा टीम भावना के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल में जन-केंद्रित पहलों, नवाचारों एवं दक्ष प्रशासनिक उपायों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ उत्कृष्ट, सुरक्षित एवं विश्वसनीय रेल सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। बैठक में मण्डल शाखा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



