निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने को चिकित्सकों का दल रवाना
डिप्टी सीएम ने गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा को दिखाई झंडी, किया रवाना

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। निःशुल्क चिकित्सा कैंप लगाने के लिए चिकित्सकों का दल रवाना किया गया।
गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्रीगुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के उद्घाटन किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा कैंप को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि
समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक गुणवत्तापरख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सरकार इस दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।
गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने के लिए चिकित्सकों का दल रवाना हो रहा है। यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य क्षेत्रों में जनसेवा का सशक्त माध्यम बन रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य क्षेत्रों में जनसेवा का सशक्त माध्यम बन रही है।
इसके अंतर्गत महाराजगंज, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, श्रावस्ती एवं बहराइच जनपदों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सकों को विश्व की सबसे छोटी ईसीजी मशीन “स्पंदन ईसीजी मशीन” का वितरण एवं थारू बाहुल्य जनपदों की ओर रवाना होने वाली बसों को झंडी दिखा कर रवाना भी किया गया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि छह से आठ फरवरी तक संबंधित जिलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना से प्रेरित यह पहल सबका स्वास्थ्य, सबका सम्मान के संकल्प को सशक्त करती है।
उन्होंने इस पुनीत प्रयास से जुड़े सभी चिकित्सकों, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों को बधाई भी दीं।
उप मुख्यमंत्री ने थारू बाहुल्य जनपदों की ओर रवाना होने वाली बसों को झंडी दिखा कर रवाना भी किया। जिससे संगठित एवं सुचारु रूप से जनसेवा का यह अभियान धरातल पर पहुंचेगा।
इस अवसर पर चिकित्सकों को विश्व की सबसे छोटी ईसीजी मशीन “स्पंदन ईसीजी मशीन” का वितरण भी किया गया। डिप्टी सीएम ने बताया कि यह मशीन बिना बैटरी और इंटरनेट के भी कार्य करने में सक्षम है।
यह अत्याधुनिक तकनीक रिमोट एरिया में त्वरित व सटीक जांच को संभव बनाकर जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगी। सेवा, समर्पण और नवाचार से जुड़ी यह पहल अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य के संकल्प को सशक्त करती है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वांत रंजनजी, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कौशलजी, विशेष संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रशांत भाटिया, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण,
सदस्य, विधान परिषद पवन सिंह चौहान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, निदेशक, कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ प्रोफेसर एमएलबी भट्ट, निदेशक, डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रो. सीएम सिंह, कुलपति, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई
प्रोफेसर अजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन प्रोफेसर अश्विनी टंडन, प्रांत अध्यक्ष, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन प्रोफेसर संदीप तिवारी, डॉ. श्रीकेश,
डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. प्रद्युमन, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. सुमित रूंगटा, डॉ. ललित श्रीवास्तव, डॉ. केके सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



