उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

राजधानी में व्यापारियों का शपथ ग्रहण

राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा समारोह में रहे मौजूद

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में व्यापारियों को शपथ दिलाई गयी। गुरुवार को

लखनऊ व्यापार मंडल इकाई पंडित केदारनाथ (पाधा) कोयला मंडी ऐशबाग का शपथ ग्रहण समारोह  आशा विहार , मैरिज हाल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत से शुरू हुआ। जिसमें उन्हें अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथियों का भी गरिमामय स्वागत किया गया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष साकेत शर्मा,वरिष्ठ महामंत्री अखिल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष ब्रह्म द्विवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना,उपाध्यक्ष डॉ. गौरव प्रशांत अग्रवाल, सरवन वर्मा, गुलशेर आज़ाद,महामंत्री अतुल पाल,वरिष्ठ मंत्री मोहित गोयल,मंत्री शफीक अहमद,आकाश अग्रवाल, रामजी गुप्ता,

वरिष्ठ प्रचार मंत्री हरीश कन्नौजिया एवं प्रचार मंत्री अनुज जायसवाल शामिल रहे। डॉ. दिनेश शर्मा का संक्षिप्त उद्बोधन मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा संभव है।

उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होकर ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ व्यापार करने का आह्वान किया तथा नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को बधाई दीं। वहीं

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठित व्यापारी न केवल अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ व्यापारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button