उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

रेलवे बोर्ड एडिशनल मेंबर पहुंचे लखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठकर की चर्चा

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी पहुंचे रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से एडिशनल मेम्बर मनु गोयल । शुक्रवार को मनु गोयल विश्व हेरिटेज दिवस के अवसर पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगी हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर पुनर्विकास कार्यों को परखा, मंडल रेल प्रबंधक के साथ की मंत्रणा भी की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर वर्तमान समय में चल रहे सभी पुनर्विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए इन सभी कार्यों को गहनता से परखा। उन्होंने इन सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ समाप्त करने की बात को प्रमुखता से कहा और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं का निरंतर आधुनिकीकरण करने तथा इनमें वृद्धि करने की बात कही। इसके अतिरिक्त इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने लखनऊ स्टेशन की महत्ता का उल्लेख करते हुए स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा की एवं अन्य भावी परियोजनाओं एवं बिंदुओं पर मंत्रणा की। निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह, विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी,आरएलडीए के अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button