उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

केजीएमयू ने 2 वर्षो में ए डबल प्लस की ली उपाधि

 नैक निरीक्षण में 3.76 अंक किया हासिल

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने दो वर्षो में ए डबल प्लस की ग्रेड हासिल कर ली है। जिसमें नैक निरीक्षण में विश्वविद्यालय को 3.76 अंक मिले हैं।

शुक्रवार को संस्थान ने राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) निरीक्षण में ए डबल प्लस ग्रेड हासिल की है। बीते दिनों 31 जुलाई से 2 अगस्त तक नैक टीम द्वारा संस्थान का निरीक्षण किया था।

जिसका परिणाम आते ही संस्थान में बधाई का दौर शुरू हो गया। इस उपाधि से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रतीक माना जा रहा है। इस उपाधि को लेने के लिए दो वर्ष पूर्व 9 अगस्त 2023 को प्रो. सोनिया नित्यनंद के कुलपति पद ग्रहण करने के साथ ही रखी गई थी।

उसे दौरान केजीएमयू को ए प्लस ग्रेड मिला था। प्रो. नित्यनंद ने पदभार संभालते ही यह संकल्प लेकर विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड को हासिल करने के लिए बीड़ा उठाया था।

इस सफलता के पीछे विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों का अथक परिश्रम और समर्पण है। विशेष रूप से IQAC टीम के नेतृत्वकर्ता प्रो. राजीव गर्ग एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय मानी जा रही है।

वहीं कुलपति प्रो. सोनिया नित्यनंद ने इस सफलता के लिए सम्पूर्ण संस्थान परिवार को बधाई देते हुए, कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी आभार प्रकट किया है।

बता दें कि यह संस्थान देश के सबसे बड़े चिकित्सा के क्षेत्र में अपना स्थान रखता है। जिसमें 4500 से अधिक बेड होने साथ चिकित्सा सेवाओं में बेशुमार है। इस संस्थान से शिक्षा दीक्षा लेने वाले हजारों एलुमनाई दुनिया भर में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button