उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

विषय विशेषज्ञों ने पर्यावरण के बारे में दी जानकारी

एकेटीयू में सतत विकास एवं पृथ्वी संरक्षण विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विशेषज्ञों द्वारा पर्यावरण पर जानकारी साझा की गई।

सोमवार को एकेटीयू प्राविधिक विवि में आईईटी लखनऊ एवं IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में सतत विकास एवं पृथ्वी संरक्षण विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो.विनीत कंसल ने माँ स्वरस्वती को नमन कर किया। विभागाध्यक्ष ईसीई प्रो. सुबोध वैर्या तथा IEEE ब्रांच काउंसलर एवं वरिष्ठ IEEE सदस्य प्रो. नीलम श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में करुणा सिंह (रीजनल डायरेक्टर–एशिया, अर्थडे.ऑर्ग), डॉ. मीनू खरे (अध्यक्ष, ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन) तथा शाइस्ता अंबर (अध्यक्ष, वर्ल्ड चैरिटेबल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन) उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को 13वें अर्थ केयर अवॉर्ड्स के बारे में भी जागरूक किया तथा उन्हें पर्यावरण एवं जलवायु से जुड़े नवाचारों और परियोजनाओं के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही यंग क्लाइमेट चैंपियंस प्रोग्राम की जानकारी देते हुए छात्रों को सतत विकास के क्षेत्र में अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियो ने भाग लिया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है तथा राष्ट्रीय फिनाले अप्रैल 2026 में आयोजित होगा। जिसकी तिथि एवं स्थान की सूचना चयनित प्रतिभागियों को बाद में प्रदान की जाएगी।

वक्ताओं ने कहा कि युवा इंजीनियरों की रचनात्मकता और तकनीकी सोच सतत एवं हरित भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों एवं वक्ताओं के बीच संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें सभी को “इनोवेशन टुडे, सस्टेनेबल टुमारो” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button