एसआर ग्लोबल स्कूल का उड़ान -2025 वार्षिकोत्सव
छात्र - छात्राओं ने गीत संगीत की बाँधी समां

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के स्कूल में छात्र छात्राओं द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुत से नई उड़ान भरी। मंगलवार को
एसआर ग्लोबल स्कूल, बक्शी का तालाब में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान–2025’ का गीत संगीत के साथ आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में रंगारंग प्रस्तुतियों, देशभक्ति, सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण यह आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। वहीं
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सिंह संगठन मंत्री, भाजपा,ठाकुर जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री, संजय राय प्रदेश मंत्री ,डॉ. संजय निषाद मत्स्य मंत्री,योगेन्द्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री,मयंकेश्वर शरण सिंह राज्यमंत्री, संसदीय कार्य ,कुँवर मानवेंद्र सिंह सभापति, विधान परिषद
राकेश राठौर “गुरु” राज्यमंत्री, नगर विकास, प्रतिभा शुक्ला(राज्यमंत्री, महिला कल्याण, दानिश आज़ाद राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण जिला अध्यक्ष विजय मौर्य बीजेपी लखनऊ।
इसके अलावा अन्य मंत्री, उत्तर प्रदेश विधान सभा एवं विधान परिषद् के सदस्य, जनपद सीतापुर एवं लखनऊ के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिकअधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति तथा अनेक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे। इसी क्रम में
विद्यालय के चेयरमैन एवं सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि तथा समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सर्वांगीण प्रगति ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के प्रयासों की सराहना करते हुए चेयरमैन पवन सिंह चौहान के नेतृत्व और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के गौरवपूर्ण दस वर्षों की पूर्णता पर विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “एसआर ग्लोबल स्कूल अपने सतत प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहेगा।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंच पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। प्री-प्राइमरी से लेकर केजी वर्ग तक के बच्चों ने ‘बार्बी ’, ‘महादेव ’ तथा ‘चेयर एंड अम्ब्रेला ’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कश्मीरी डांस, फ्लेमिंगो डांस तथा महाराणा प्रताप पर आधारित नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा चारों युगों पर आधारित नृत्य-नाटिका ‘युग’, जिसमें सतयुग से कलियुग तक की प्रमुख घटनाओं को नृत्य के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित देशभक्ति नृत्य-नाटिका ने देश प्रेम का भाव जागृत किया। वहीं हॉरर डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लगभग हज़ारों अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय का पूरा परिसर अनुशासन और उत्साह से सराबोर था। इस मौके पर
एसआर ग्रुप के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान एवं सुष्मिता सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में तैयार सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं व्यवस्थाएँ सभी की सराहना का केंद्र बनीं। पीयूष सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संपूर्ण विद्यालय परिवार को बधाई दी।



