उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

समस्या का करें समाधान नहीं तो होगा आंदोलन- इप्सेफ 

इप्सेफ ने यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन यूपी के आंदोलन को दिया पूरा समर्थन 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। शिक्षकों के टीईटी की समस्या का तत्काल समाधान नहीं निकला तो आंदोलन की तैयारी हो गयी है। रविवार को

इप्सेफ ने यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन यूपी के आंदोलन को पूरा समर्थन दिया है। इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह महासचिव प्रेमचंद एवं उप महासचिव अतुल मिश्रा ने इप्सेफ़ की ऑनलाइन बैठक

करके यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन के आंदोलन को पूरा समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि टीचर्स के टीईटी की समस्या का मिल बैठकर समाधान निकाले । पुराने शिक्षकों को टीईटी परीक्षा देने का कोई औचित्य नहीं है । शिक्षकों की नाराजगी सरकार के लिए महंगी साबित होगी।

इप्सेफ द्वारा यूनाइटेड टीचर्स फेडरेशन के आंदोलन को समर्थन दिया है। सभी राज्यों के अध्यक्ष,महामंत्री से आंदोलन को सहयोग देने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button