उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

बसंत पंचमी पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

  सरयू जल से भरे कलश, शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

 

रामनगर/बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को तहसील रामनगर अंतर्गत गणेशपुर कस्बे में बसंत पंचमी पर शुक्ला परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान लक्ष्मी शुक्ला एवं सुरेश कुमार शुक्ला हैं। जिनके नेतृत्व में समस्त शुक्ला परिवार द्वारा सात दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत दोपहर में शुक्ला मोहल्ला से विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत पीले वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवक एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ड्रोन कैमरे से हुई कलश शोभायात्रा की कवरेज, धार्मिक उत्साह चरम पर

कलश शोभायात्रा शुक्ला मोहल्ला से प्रारंभ होकर ललिता माता मंदिर, बजरंगबली मंदिर, रामलीला मैदान होते हुए श्री राम जानकी ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। वहां भगवान शिव, श्रीराम एवं हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना पंडित अश्वनी त्रिपाठी महाराज के सान्निध्य में संपन्न कराई गई।

इसके पश्चात शोभायात्रा घाघरा (सरयू) नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने पवित्र सरयू जल से कलश भरकर यथा स्थान पहुंचीं।

कलश शोभायात्रा की भव्यता को ड्रोन कैमरे के माध्यम से कैद किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। कथा व्यास पंडित अश्वनी त्रिपाठी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सात दिनों तक चलेगा और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेना चाहिए।

इस अवसर पर समाजसेवी रामकुमार शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, विष्णु कुमार शुक्ला, पत्रकार केके शुक्ला, शिवमंगल शुक्ला, सुशील कुमार शुक्ला, आशीष शुक्ला, अनुपम शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, आनंद शुक्ला, मोहित अवस्थी, शिवराम गुप्ता, राजेश मिश्रा, आलोक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button