24 को सपालदक्ष रुद्राभिषेक का होगा आयोजन
27 चौकिया पर 55 सौ रुद्र विराजमान कर होगा शिव का पूजन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। श्रावण मास प्रारंभ होते ही शिव भक्तों की भक्ति शिवालयों, घरों में शुरू हो जाती है।
इसी कड़ी में मंगलवार को शिव सेवा परिवार आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की कृपा से श्रावण मास की अमावस्या 24 जुलाई दिन गुरूवार को रामलीला ग्राउण्ड स्थित ऐशबाग में प्रातः 10 बजे से सपादलक्ष रूदाभिषेक का वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ किया जा रहा है।
इस वर्ष 17वाॅ सपादलक्ष रूद्राभिषेक करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसमें 27 चौकियों पर शिव परिवार के साथ 55सौ रूद्र विराजमान कर शिव भक्त पूजा करेंगे। श्री मिश्र ने बताया कि भगवान के अभिषेक के लिए ऋषिकेश से 540लीटर गंगाजल लाया गया है।
तैयारियां लगभग 1माह से चल रहीं थी,जिसमें शिवपरिवार बनाने के लिए मिट्टी गंगाजल, दूध आदि पूजन सामग्री की व्यवस्था की जाती है। यजमानों के द्वारा अपनी अपनी चौकी पहले से आरक्षित करा लेतें है एक चौकी पर एक परिवार पूजा करता है।
साथ ही हरीशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सावन माह में एक बार एक साथ 27 चौकियों पर पूजा होती है तीन प्रमुख आचार्य होते है और उनके साथ 8 आचार्य मंच पर एवं 27 आचार्य चौकियों पर यजमानों को विधि विधान से पूजा कराते है। वहीं
मुख्य आचार्य शिवशंकर पाण्डेय ने बताया कि वैसे तो सावन में हर दिन रूद्राभिषेक किया जा सकता है,परन्तु कुछ तिथियों को बेहद शुभ माना गया है। इनमें कृष्णपक्ष की प्रतिपदा, पंचमी,अष्टमी, अमावस्या व शुक्लपक्ष की द्वितीया षष्ठी एवं प्रदोष शामिल है।
अमावस्या को भगवान शंकर गौरी के साथ भ्रमण करते है। जिसका परिणाम अति शुभ होता है इस दिन रूद्राभिषेक करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इसीलिए इस वर्ष अमावस्या को रूद्राभिषेक कराया जा रहा है।



