आईएएस, आईपीएस का ट्रांसफर
आईएएस अमित कुमार घोष को मिली प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में बड़े स्तर पर 14 आईएएस और 16 आईपीएस का तबादला किया गया। गुरुवार को
आईएएस शशि प्रकाश गोयल मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष, पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपशा, अपर मुख्य सचिव, समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक,
यूपीडास्प की जिम्मेदारी और अवस्थापन एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अध्यक्ष पिकअप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा,उपसा, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प पद से अवमुक्त किया गया।
आईएएस दीपक कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, वित, संस्थागत वित, वाह्य सहायतित परियोजना, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, वित्त आयुक्त तथा अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1, उत्तर प्रदेश को अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त कर अवस्थापन एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अध्यक्ष पिकअप एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा, अपर मुख्य सचिव नागरिक उडडयन एवं समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा परियोजना निदेशक यूपीडास्प के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
साथ ही आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश बनाया गया।
आईएएस अमित कुमार घोष प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आईएएस मुकेश कुमार मिश्रा प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव पशुपालन दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया।
आईएएस अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाया गया।
संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल सूचना एवं जनसंपर्क गृह गोपन वीजा एवं पासपोर्ट सतर्कता नागरिक उडडयन एवं राज्य संपति विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त करते हुए शेष यथावत रखा गया है।
आईएएस अजय चौहान प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी उपशा के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया। आईएएस आलोक कुमार -3 प्रमुख सचिव नियोजन कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय भाषा राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन नोडल अधिकारी 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनामी तथा
निदेशक हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय भाषा राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश के पद से अवमुक्त कर नोडल अधिकारी जीरो पॉवर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
आईएएस पी गुरु प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व तथा आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त कर प्रमुख सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
आईएएस मनीष चौहान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय भाषा राष्ट्रीय एकीकरण एवं सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश बनाया गया।
आईएएस रणवीर प्रसाद प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग उत्तर प्रदेश शासन को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव राजस्व विभाग और उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
आईएएस अनामिका सिंह सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश क्लीन और मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी स्थानांतरण अधिनियम मंडलायुक्त बरेली को आयुक्त खाद एवं रसद उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
इसके अलावा आईएएस भूपेंद्र एस चौधरी युक्त खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश को मंडल आयुक्त बरेली बनाया गया।
16 आईपीएस तबादला
इसके अलावा शासन द्वारा 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गयी। वहीं आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा और
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रांत वीर को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। जयप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ से पुलिस अधीक्षक उन्नाव, संजीव सुमन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से
पुलिस अधीक्षक देवरिया, नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ में नवीन तैनाती मिली है। अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से पुलिस अधीक्षक हरदोई,
अभिषेक वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र बनाया गया है। इनके अलावा दीपक भूकर को पुलिस अधीक्षक उन्नाव से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, डॉक्टर अनिल कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, केशव कुमार को पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर से
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, अभिजीत आर शंकर को पुलिस अधीक्षक औरैया से पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर, अभिषेक भारती को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक औरैया,
मनीष कुमार शांडिल्य को सेना नायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा है। इसी तरह अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक बलिया से पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा और सर्वेश कुमार मिश्रा को सेना नायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से सेना नायक 4 वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है।



