रेड क्रॉस सोसाइटी ने दिव्यांग दिवस पर भेंट की व्हील चेयर
आरएमएल में दिव्यांग दिवस पर किया जागरूक

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। दिव्यांग दिवस पर गोरखपुर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गयी। बुधवार को
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के सहयोग से फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग (पीएमआर) द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीएमआर विभाग के फैकल्टी सदस्यों ने दिव्यांगजनों की एक्सेसिबिलिटी, डिसेबिलिटी एटीकेट, सहायक उपकरणों के महत्व तथा समाज में समावेशी वातावरण के निर्माण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर IRCS गोरखपुर ब्रांच द्वारा विभाग को व्हीलचेयर भेंट की गईं।
जिससे पुनर्वास सेवाओं को मजबूती प्रदान करेगा। वहीं संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वास्थ्य संस्थान केवल उपचार तक सीमित न रहकर प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, सहजता और बराबरी का वातावरण प्रदान करने के लिए भी उत्तरदायी हैं।
वहीं सोसाइटी उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी रामानंद कटियार ने कहा कि समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुँचाना IRCS का मूल उद्देश्य है और इस प्रतिष्ठित संस्थान के साथ कार्य करना सम्मान की बात है।
साथ ही पीएमआर विभाग के हेड प्रो. डॉ. वीएस गोगिया ने बताया कि दिव्यांगता केवल चिकित्सा स्थिति नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता का विषय है, और सहयोगी उपकरण किसी भी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। डॉ. यशवीर ने कहा कि पीएमआर विभाग का लक्ष्य प्रत्येक रोगी को अधिकतम स्वतंत्रता और गरिमा के साथ जीवन जीने में सक्षम बनाना है, और आज की सहभागिता इस मिशन को और सशक्त बनाती है।
इस दौरान IRCS गोरखपुर की हेल्थ इंचार्ज डॉ. प्रियंका यादव ने पीएमआर विभाग द्वारा पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि IRCS भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा और ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने में सदैव सहभागी रहेगा। साथ ही
कार्यक्रम में रामानंद कटियार (सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश), एमएस डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. प्रियंका यादव (हेल्थ इंचार्ज, प्रो.वीएस गोगिया (हेड, पीएमआर विभाग), जेपी सिंह (प्रिंसिपल सेक्रेटरी, संसदीय कार्य, उत्तर प्रदेश), डॉ. शैली महाजन, डॉ. यशवीर एवं डॉ. अमित रंजन उपस्थित रहे।
संस्थान ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, समावेशन और गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाओं को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसी क्रम में संस्थान का पीएमआर विभाग 05 से 07 दिसंबर को आयोजित AAPMRCON 2025 में “ऐसेन्स ऑफ़ रहाबिलिटेशन ” शीर्षक से एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित करेगा।
जिसमें दिव्यांगता, पुनर्वास, सहायक तकनीक, एक्सेसिबिलिटी और समावेशन के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की जाएगी। जिससे चिकित्सकों और पुनर्वास विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर ज्ञानवर्धन एवं कौशल-विकास का अवसर प्राप्त होगा।



