उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर
रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया, रक्तदान शिविर
23 यूनिट रक्त एकत्र, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रक्तदान शिविर लगाया गया।
गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाईटी लखनऊ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर मुथूट फ़ाइनेंस के भूतनाथ बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें रक्तदाताओं द्वारा 23 यूनिट रक्त दिया गया।
वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्त दान शिविर संयोजक एवं कार्यसमिति के सदस्य अरविंद पाठक द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही रक्तदान के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर
,अनिल कुमार (सीनियर रीजनल मैनेजर), रमेश बाबू (डिप्टी रीजनल मैनेजर),अमर नाथ मिश्र
सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मानवेन्द्र तिवारी (रीजनल एडमिन मैनेजर) मौजूद रहे।



