उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

सेवा पखवाड़ा पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने की विभिन्न गतिविधियां, किया जागरूक

 इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप  

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक अभियान चलाया। बुधवार को

सेवा पखवाड़ा के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ शाखा द्वारा आपदा बचाव कार्य से संबंधित जानकारी आम जनमानस को प्रदान की।

इस मौके पर मनीष शुक्ला, श्वेता सिंह तलवार, रजनीश शर्मा एवं संजय जायसवाल द्वारा आपदा प्रबंधन के उपायों तथा उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।

वहीं रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उप-सभापति अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अटल बिहारी बाजपेई कन्वेंशन सेंटर में डिजास्टर प्रबंधन से संबंधित एक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन ताल्लुकेदार कॉल्विन कॉलेज में ऋतुराज रस्तोगी,नफीस के नेतृत्व में लगाया गया। साथ ही

डॉक्टरों की टीम एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे। जिसमें मोहम्मद हारुन (प्रभारी ब्लड, स्टेट ब्रांच, रेड क्रॉस सोसाइटी) ब्लड बस के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, प्रबंध समिति के सदस्य मनीष शुक्ला, मजीद अली खान, सुनील शुक्ला, मनोज तिवारी, फारूक अली, पुनीत अग्रवाल, अब्दुल मुईद,

गौरव आलोक अग्रवाल गुरुप्रीत सिंह सेठी ऋतुराज रस्तोगी सुमित साहू ज्योति खरे ऐश्वर्यनफीस अहमद के साथ मुख्यालय स्टाफ से रजनीश शर्मा, श्वेता सिंह तलवार, संजय जायसवाल, सौरभ अग्निहोत्री, मुस्कान चौरसिया, अजय सिंह रावत, अब्दुल मलिक, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button