उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

मां भारती के वीर पुत्रों के बलिदान का दिन -रमेश

सरस्वती विद्या मन्दिर में मना वीर बाल दिवस

 

सुल्तानपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर में गुरु गोविन्द सिंह एवं उनके पुत्रों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वन्दना के साथ किया गया।

प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र और धर्म के लिए गुरु पुत्रों का बलिदान आने वाली कई पीढ़ियों के लिए एक अप्रतिम उदाहरण रहेगा।

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश ने गुरु पुत्रों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हमें गर्व से भर देने वाला है।आज अपने इस महान भारत की संस्कृति के, मां भारती के वीर पुत्रों के बलिदान का दिन है।

इन सिंहों ने अपनी संस्कृति और सभ्यता का सदैव सिर ऊंचा उठाये रखने के लिए अपना बलिदान कर दिया। मातृभूमि के रक्षार्थ ही भगवान राम और कृष्ण को अवतार लेना पड़ा,जो कि हमारे लिए बहुत खास है।

इसीलिए हम गीत गाते हैं कि ‘कुछ खास है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी’ प्रतिदिन की वन्दना हमें लव कुश ध्रुव प्रह्लाद सीता सावित्री और दुर्गा मां बनने की सीख देती है। हमारे यही पूर्वज हमारे लिए खास हैं।

जिनके चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके चरणचिन्ह पर चलकर हमें हमारे बलिदानी पूर्वजों की भांति कुछ खास बनना है और कुछ खास करना है। उन्होंने भैया बहनों से कहा कि हम किसी से डरें नहीं और न ही किसी के सामने झुकें। यदि हम किसी के सामने न झुके तो हमारे समाज, परिवार,धर्म और राष्ट्र

पर न्यौछावर होने वाले वीरों की कभी कमी नहीं होगी।गुरु पुत्रों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणा स्तंभ रहेगा।

प्रधानाचार्य के नेतृत्व में प्रांत प्रचारक रमेश द्वारा विद्यालय की सत्र 2024-25 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से भी अधिक प्राप्तांक वाले सौ से अधिक भैया बहनों एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्या मन्दिर के भैया बहनों ने शारीरिक प्रदर्शन कर अदम्य साहस का परिचय देने वाले गुरु पुत्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विद्या भारती काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर बाल कल्याण समिति सुलतानपुर के अध्यक्ष और शिक्षा सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ विनोद कुमार सिंह, मंत्री डॉ हरिदर्शन राम प्रबंध समिति के

अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबन्धक डा.पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वीके झा, सदस्य, आलोक आर्य,जिला प्रचारक आशीष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सह संघ चालक सुदीप पाल सिंह, डाक्टर एपी अरोड़ा,सभाजीत वर्मा

कार्यक्रम के संयोजक आचार्य अनिल पाण्डेय, विवेकानन्द यादव, अखिलेश सिंह,द्वारिका नाथ पाण्डेय, रंजना पाण्डेय सहित सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button