उत्तर प्रदेश

एसोशिएशन के विस्तार को बैठक आयोजित

पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ेगा एसोसिएशन: अध्यक्ष

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चिनहट क्षेत्र कमता चौराहा स्थित जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन की बैठक चिनहटआहूत की गई।बैठक के दौरान संगठन से संबंधित दस्तावेज पदाधिकारियों को काम करते हुए संगठन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों के हक हुकुक की लड़ाई एसोसिएशन लड़ेगा। पत्रकारों के कल्याण के लिए ही एसोसिएशन का जन्म हुआ है।

इसके अलावा एसोसिएशन को मजबूत बनाने पर बल दिया। एसोशिएशन के पदाधिकारियों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, एवं सचिव द्वारा उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से सचिव अभिषेक सिंह कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडेय, मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा, सह संगठन मंत्री मंसूर अहमद तथा उपसचिव विजय शंकर दुबे सदस्य आनंद सिंह, सनी शाह, बबलू, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह समेत अन्य सदस्यों ने प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस दौरान सभी सदस्यों से एसोसिएशन के विस्तार को लेकर मार्गदर्शन लिया गया। बैठक में सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगामी 1 जून को होने वाले पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक की रूपरेखा तैयार की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button