उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

नंदेश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 

विधि विधान से सुन्दरकाण्ड पाठ हुआ भंडारा 

 

  • लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी फैजुल्लागंज नंदा फार्म स्थित महादेव मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। गुरुवार को नन्देश्वर महादेव मंदिर में त्रिदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीगणेश,श्री लक्ष्मीनारायण,श्री राधाकृष्ण आदि भगवान की वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ आचार्य राजेश शुक्ल एवं पंडित कृष्णा शंकर शर्मा द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराया। इस अवसर पर भक्तों के द्वारा संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ।वहीं मुन्ना लाल गुप्त एवं आसाराम गुप्त द्वारा भण्डारा कराया गया। इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाचार पत्र वितरकों के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा चौक डिपो एवं पंकज गुप्त सहभागी रहे। कार्यक्रम में पंडित दिनेश अवस्थी, सुधीर सक्सेना,आयुष गुप्त, कृष्ण कुमार, राम धीरज मिश्र,अनुज श्रीवास्तव,राम प्रति मिश्रा, अनिल गुप्ता,सरस श्रीवास्तव, अजय कुमार,अंकित अवस्थी, अनूप श्रीवास्तव, लक्ष्मी, कुसुम,आयुष अवस्थी,रिंकू गुप्त,पूजा,सुभांशू गुप्त, हरिओम, आकांक्षा, रेनू अवस्थी, रिद्धि सिद्धि, विशाल,राज, शिवराज,शुभम ने पूजन कार्य में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button