उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
शोधकार्य में राहुल को मिली पीएचडी उपाधि
अर्थव्यवस्था के लिए शोध कार्य बना उपयोगी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी निवासी राहुल गुप्ता ने शोध कार्य में पीएचडी उपाधि हासिल कर नाम रोशन कर दिया है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रत्यक्ष कर पर शोध एनालिटिकल स्टडी ऑन डायरेक्ट टैक्सेस इन इंडिया एंड इट्स इम्पैक्ट इन इंडियन इकोनॉमी में संबंधित नियमों और भारत की अर्थव्यवस्था में उनकी उपयोगिता पर किये गये महत्वपूर्ण शोधकार्य के लिये राहुल गुप्ता को पीएचडी उपाधि प्रदान की गयी है।
राहुल गुप्ता ने सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रोफेसर गजराज सिंह के दिशानिर्देशन में शोधकार्य को पूरा कियाऔर बड़ी सफलता प्राप्त की। वहीं राहुल गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि उनकी यह रिसर्च आर्थिक शोधार्थियों और अर्थव्यवस्था पर कार्य करने वाले विशेषज्ञों के लिये बहुत उपयोगी साबित होगी। इससे अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।



