उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

पीएसआई को मिला ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क’ का ख़िताब

संस्था ने आगे भी बेहतर कार्य करने को दोहराया

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पीएसआई इंडिया को बेस्ट प्लेस टू वर्क का ख़िताब देकर नवाजा गया। महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लम्बे समय से प्रमुखता से कार्य कर रही संस्था पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल-इंडिया ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के “बेस्ट प्लेस टू वर्क का खिताब हासिल किया है। इसके साथ ही वह देश की पहली सर्वोत्कृष्ट कार्यस्थल वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बन गयी है। बता दें कि पीएसआई-इंडिया को यह प्रमाणपत्र कर्मचारियों से संवाद, फीडबैक और कार्यस्थल के वृहद आंकलन के आधार पर बेस्ट प्लेस टू वर्क का चयन करने वाली संस्था बेस्ट प्लेसेस टू वर्क लिमिटेड द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदान किया गया है। सोमवार को यह जानकारी पीएसआई-इंडिया के एक्जेक्युटिव डायरेक्टर मुकेश कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि निश्चित रूप से एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी कर्मचारी कल्याण की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा। मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीएसआई इंडिया को इससे पहले देश की पहली हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क (काम करने के लिए सबसे सुखद स्थान) और ग्रेट प्लेस टू वर्क वाली प्रमाणित स्वयंसेवी संस्था बनने का गौरव हासिल हो चुका है। हैपीनेस रिसर्च एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड ने संस्था को हैपिएस्ट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र प्रदान किया था। यह सभी प्रमाणपत्र कर्मचारी कल्याण और सकारात्मक कार्यस्थल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुकेश कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि एक खुशहाल दुनिया बनाने की हमारी यात्रा का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि संस्था इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि संस्था कर्मचारियों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करने के साथ ही उनकी सुख-सुविधाओं और सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखती है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button