उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

महापौर के लखनऊ पहुंचने पर बरसने लगे फूल

 लखनऊ को देश में तीसरा स्थान मिलने पर चारों तरफ जश्न

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी को स्वच्छता की रैंकिंग में तीसरा देश में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के पश्चात महापौर सुषमा खर्कवाल शुक्रवार को लखनऊ वापस लौटीं, जहां विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जिसमें सबसे पहले

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा महापौर का जोशीले नारों, पुष्प वर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। पार्षदों ने भी इस मौके पर स्वागत किया।

इसके उपरांत मोहन रोड जोन 6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों व नगर निगम कर्मियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें महापौर का स्वागत मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। इस अवसर पर पार्षद भी उपस्थित रहे। इसी क्रम में

फिर जोन 5 के अवध चौराहे पर स्थित सीएमएस स्कूल के निकट, जोनल अधिकारी नंदकिशोर के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पार्षदों ने महापौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही

नहरिया चौराहे पर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान की देखरेख में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) की टीम ने मानव श्रृंखला बनाकर महापौर का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में पार्षदों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इसके बाद जोन 8 में जोनल अधिकारी अजीत राय के नेतृत्व में लायन एनवायरो लखनऊ प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर रणधीर सिंह, डायरेक्टर प्रशांत सिंह, प्रोजेक्ट हेड दिलीप यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर अजय यादव सहित एलएसजी के कई कर्मचारियों ने महापौर का स्वागत किया। इस अवसर पर भी मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया गया।

अंत में नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल का पार्षदों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, सीटीएओ अशोक सिंह, विनय कुमार राय, जोनल अधिकारी जोन-2 शिल्पा कुमारी, निगम के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी, कर्मचारी, आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button