फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन ने कुलपति से की मुलाकात
फ़िजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति से कराया अवगत, मिला आश्वासन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। फिजियोथेरेपिस्टों की समस्याओं को लेकर कुलपति से मुलाक़ात की।
मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि केजीएमयू में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रोवेन्शियल फिजियोथेरेपिस्ट एसो. के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने केजीएमयू की कुलपति पद्मश्री डा. सोनिया निन्यानन्द से मुलाक़ात की।
श्री मिश्र ने बताया कि केजीएमयू में फिजियोथेरेपिस्ट संवर्ग का कैडर पुनर्गठन 30 मई 2022 में हुआ था । जिसके उपरांत प्रशासन ने 2 नवम्बर 2023 में पदोन्नति की फ़िर भी फ़िजियोथेरेपिस्टों की पदोन्नति पूर्व की सेवाओ को देखते हुए चीफ फिजियोथेरेपिस्ट पर की जानी चाहिए थी और सीनियर के पद पर की गई।
जिससे 25 वर्षों से कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है । जबकि उसी संस्थानों में कार्यरत अन्य संवर्गों में सर्वोच पदो पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही अन्य समस्याओं पर सम्पन्न वार्ता की गयी।
जिसमें कुलपति का सकारात्मक दृष्टिकोण रहा और उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के निस्तारण व पदोन्नति पर अतिशीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने प्रस्तुत मांग पत्र पर तत्काल केजीएमयू के उच्च अधिकारियों के साथ वार्ता की।
प्रतिनिधिमण्डल ने कुलपति का जताया आभार..
प्रतिनिधिमण्डल में पीपीए केजीएमयू के अध्यक्ष डा. मन्सूर अहमद खान, उपाध्यक्ष डा. तेजवीर सिंह, डा. प्रणय सिंह, डा. फैज अहमद, संगठन मंत्री डा. अनिल अग्निहोत्री, संयुक्त मंत्री डा. श्रद्धा एवं डा. विशाल उपस्थित रहे।



