लखनऊ व्यापार मंडल के नगर उपाध्यक्ष बने परशुराम
व्यापार मंडल कार्य समिति ने किया मनोनीत

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नगर उपाध्यक्ष बनाया गया। शुक्रवार को लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि लखनऊ व्यापार मण्डल की कार्यसमिति के द्वारा परशुराम को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
परशुराम विगत कई वर्षो से लखनऊ के थानो में तैनात रहते हुए व्यापारी समाज के प्रति इनकी निष्ठा एवं समपर्ण सराहनीय रही। इसी के चलते अब यह लखनऊ व्यापार मण्डल के स्तम्भ के रूप में तन-मन-धन से व्यापारी समाज की सेवा करेंगे। साथ ही
वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने बताया आशा करता हॅू कि अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए व्यापार मण्डल को नयी ऊॅचाइयों पर पहुचाने का कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि परशुराम जैसे व्यक्त्वि के धनी महान लोग हमारे व्यापार मण्डल में हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे तो हमें पूर्व विश्वास है कि लखनऊ व्यापार मण्डल को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
व्यापारी समाज इनका तहे दिल से स्वागत करता है। नव नियुक्ति उपाध्यक्ष परशुराम ने कहा कि लखनऊ व्यापार मण्डल हर क्षेत्र में व्यापारियों के प्रति पूर्ण निष्ठा भावना से प्रेरित होकर आज मैं व्यापारी के रूप में व्यापारी समाज की सेवा करूंगा और व्यापार मण्डल के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करता रहूँगा।



