राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ का किया संगठन विस्तार
प्रभात गर्ग बने व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष गाजियाबाद

गाज़ियाबाद। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार किया गया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा महानगर गाजियाबाद में अंनपूर्णा रेस्टोरेंट में एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन, विशिष्ठ अतिथि रोहित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन महानगर अध्यक्ष डा रेखा चौधरी ने किया । वहीं
रोहित अग्रवाल ने वरिष्ठ उद्योगपति प्रभात गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
प्रभात गर्ग के साथ आलोक गोयल,देवेंद्र गर्ग,आयुष गोयल, शिवमोहन अग्रवाल समेत व्यापारियों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा
वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश कंसल ने साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। अर्बन कमेटी के उत्तर प्रदेश के संयोजक इन्द्रजीत सिंह टीटू ने नगर और महानगरों में पार्टी के विस्तार पर चर्चा की और अपना लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा करने का एजेंडा पेश किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल चौधरी, रामपाल चौधरी रविन्द्र चौहान किशन राघव शेरसिंह मौर्य तुषार कौशिक, सुनील चौधरी आदि ने भी अपने सुझाव साझा किये ।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान प्रदेश सचिव ओडी त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसन राघव राजेंद्र चंदेला रामकुमार पंवार मनोज त्यागी संजय बैंसला अमित त्यागी आर के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ संजीव अरोड़ा महानगर अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राजू गौतम
युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक दिनेश शर्मा शेरसिंह मौर्य महानगर महासचिव अनीता राजपूत महानगर उपाध्यक्ष रमन देवी सुमन अग्रवाल सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
नव नियुक्त सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा से जुड़कर नीतियों का प्रचार प्रसार करने और जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।



