निदेशक ग्रेड पर नौ चिकित्साधिकारियों को मिली पदोन्नति
डॉ जीपी गुप्ता को मिली निदेशक ग्रेड पर पदोन्नति, डीपीआरए मंत्री ने दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर के चिकित्सा अधिकारियों को निदेशक ग्रेड के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया। मंगलवार को आर्यका अखौरी
विशेष सचिव द्वारा शासनादेश जारी करते हुए प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अपर निदेशक ग्रेड ग्रेड पे पुनरीक्षित वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-13क) के चिकित्साधिकारियों को
निदेशक ग्रेड पुनरीक्षित वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-14 के रिक्त पदों के सापेक्ष उनकी वर्तमान तैनाती के स्थान पर पदोन्नति आदेश जारी किया है । वहीं पदोन्नत चिकित्सा अधिकारियों में डा सुदेश कुमारी,डा रेनू चौधरी,डा आभा आत्रेय,डा सुमन, डा राकेश शर्मा, डा राजेन्द्र कुमार,डा गंगा प्रसाद गुप्ता, डा विवेक गुप्ता,
डा प्रमोद कुमार कटियार को निदेशक ग्रेड पर पदोन्नति किया गया है। साथ ही तैनाती आदेश निर्गत किया गया।
डॉ जीपी गुप्ता को पदोन्नति मिलते ही डीपीआरए मंत्री ने दी बधाई
डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बलरामपुर चिकित्सालय एवं वर्तमान अपर निदेशक, लखनऊ मंडल का पदभार बखूबी संभालते रहे। वहीं
मुख्य फार्मासिस्ट बलरामपुर चिकित्सालय डीपीआरए मंत्री राजीव कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ‘निदेशक ग्रेड’ के उच्च पद पर पदोन्नत किए जाने की अत्यंत हर्षवर्धक सूचना प्राप्त हुई। इस गौरवमयी उपलब्धि और विभाग के प्रति आपकी विशिष्ट सेवाओं के सम्मान पर आपको मेरी तथा हमारे संगठन की ओर से हृदय की गहराइयों से अनंत बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि
बलरामपुर चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यकाल, सिविल अस्पताल में एक प्रख्यात सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन के तौर पर सेवा देते हुए और अपर निदेशक के रूप में कुशल नेतृत्व को हम सभी ने अत्यंत निकटता से देखा और अनुभव किया है।
आपकी यह पदोन्नति आपके अथक परिश्रम, उत्कृष्ट चिकित्सा कौशल और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आपकी निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राजीव कुमार ने कहा कि
हमें पूर्ण विश्वास है कि ‘निदेशक’ के रूप में आपके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ प्रगति के नए आयाम स्थापित करेंगी और जन-मानस को आपके विशाल अनुभवों का अभूतपूर्व लाभ प्राप्त होगा।



