उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एनबीआरआई आम जनमानस के लिए खुला 

छात्रों ने भ्रमण कर वैज्ञानिक उपलब्धियों को जाना 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में आम जनमानस के लिए संस्थान खुला रहा। शुक्रवार को एनबीआरआई की प्रयोगशालाओं एवं सुविधायें आम जन एवं छात्रों के लिए दिन भर खुली रही। बता दें कि प्रति वर्ष देश में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता हैं और इस दिन वर्ष 1928 को सीवी रमन ने रमन इफ़ेक्ट खोज की घोषणा की थी। उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। इस मौके पर संस्थान में लखनऊ एवं आस पास के जिलों के 10 विद्यालयों के 500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं, वनस्पति उद्यान, पादपलय, अभिदर्शन, दूरस्थ अनुसंधान केंद्र, बंथरा आदि का भ्रमण किया। जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों एवं अन्य विशेषज्ञों की टीम ने पूरे उत्साह से संस्थान के भ्रमण के लिए आये हुए विद्यार्थियों को संस्थान के इतिहास, विभिन्न क्रिया-कलापों, उपलब्धियों और विकसित विभिन्न उत्पादों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button