फार्मासिस्टों के पदनाम परिवर्तन देरी होने को ले संघ में बढ़ी नाराजगी

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। फार्मासिस्टों के पदनाम परिवर्तन में देरी होने के चलते नाराजगी बढ़ने लगी है । रविवार को यह जानकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला संयोजक अजय कुमार पाण्डेय ने बैठक लिए गए निर्णय के संबंध में दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से संगठन प्रदेश के फार्मासिस्टों की समस्याओं से प्रदेश मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शासन एवं महानिदेशालय के अधिकारियों को अवगत करा रहा है, फिर भी अधिकारियों की उदासीनता से समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। हमारी प्रमुख मांगों में फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम परिवर्तन है। इसमें देरी मंजूरी नहीं है। होली के बाद प्रदेश स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन एवं महानिदेशालय के अधिकारियों की उदासीनता के चलते आंदोलन के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जब बार वार्ता के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता में आश्वासन दिये जाने के बावजूद कोई निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। वहीं प्रदेश के उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा ने बताया कि होली के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलायी गयी है। जिसमें संगठन पदाधिकारियों द्वारा रणनीत तय कर फैसला लिया जाएगा।