महोबा में विधायक ने मंत्री का रोका काफिला
महोबा में मंत्री और विधायक हुए आमने सामने, हुई झड़प

जिलाधिकारी ने विकास कार्य को गिनाया
महोबा। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। गाँवो की बदहाल सड़कों से नाराज भाजपा विधायक ने मंत्री के काफिले को रोक लिया।
जिससे मामला अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। शुक्रवार को भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने सैकड़ो प्रधानों के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिला रोककर विरोध करते हुए बदहाल सडको की समस्या गिनाई।
सुरक्षा कर्मियों और कार्यकर्ताओ के बीच तीखी नोक झोक भी हो गयी। जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री और विधायक एक गाड़ी में बैठकर मामला सुलझाने में लगे रहे।
वहीं विधायक बृज भूषण राजपूत ने कहा कि जनता ने हमें बनाया है जनता की समस्याओ को लेकर शिकायत है। जिसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़के बदहाल हो गयी कई बार पत्राचार किया गया। जिसमें कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए मेरा विरोध विकास के लिए है।
वहीं जिलाधिकारी द्वारा जिले के विकास कार्य का बयान जारी करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संबंधित पांच परियोजनाओं से 344 ग्रामों में 325 पाइपलाइन का कार्य कराया जा चुका है। जनपद में 1131 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी,उसके सापेक्ष में 1118 किलोमीटर का कार्य कराया जा चुका है।
विधानसभा क्षेत्र चरखारी में 717 किलोमीटर सीसी रोड क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसमें 706 किलोमीटर सीसी रोड को दुरुस्त कराया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज कलेक्ट सभागार में प्रधानों के साथ समीक्षा बैठक में शिकायतें मिली थी। उन्हें पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित कर दिया गया।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत महोबा जनपद में पाइपलाइन कार्यों के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का व्यापक अभियान चलाया गया है। अधिकांश सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष कार्यों को भी तेजी से पूरा कराने की दिशा में व्यपक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस विषय में, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी रोड निर्माण..
जिले के विभिन्न विकास खंडों में भी प्रक्रिया के अंतर्गत क्षतिग्रस्त मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क पुनर्निर्माण कराया गया। चरखारी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 717 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण हुआ है,
जबकि जनपद में कुल मिलाकर लगभग 706 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इन कार्यों का सत्यापन थर्ड पार्टी संस्था टीपीआई द्वारा किया जा रहा है तथा शेष सड़कों का निर्माण वर्तमान में प्रगति पर है।
शिकायतों के निस्तारण और आगे की कार्रवाई..
ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिन गांवों में अभी कुछ सड़कें अधूरी हैं, वहां संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी लंबित सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।



