उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मंत्री ने 12 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, किया रवाना

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख रहे मौजद

 

गंगेश पाठक

तिलोई अमेठी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। श्रीराम नवमी पर चिकित्सा जगत में मरीजों की सुविधाओं में इजाफा किया गया है। रविवार को तिलोई स्थित राजभवन में प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नारियल फोड़कर आपातकालीन सेवा 12 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें आपात कालीन सेवा 102 की 5 और 108, 7 एम्बुलेंस की सौगात प्रदान की है। यह सभी एम्बुलेंस मरीजों की सेवा में लगाई हैं जिससे अब क्षेत्र में एम्बुलेंस की कमी का अभाव नहीं रहेगा। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम नवमी पर जनपद वासियों को 12 एम्बुलेंस मंत्री द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह,स्वास्थ्य विभाग की टीम, ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button