उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

शिवाजी की मूर्ति स्थापना को ले विधायक से मिला मराठी समाज

चौक के मुन्नू लाल धर्मशाला के सामने मूर्ति लगाने की बनी सहमति

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के चौक चौराहे पर शिवाजी की मूर्ति लगने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिन्होने मातृभूमि के लिए हिन्दू स्वराज का बिगुल बजाया आज उन्हीं की मूर्ति लगने में मराठी समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है।

बुधवार को उप्र मराठी समाज प्रतिनिधि मण्डल में उमेश पाटिल एवं प्रवक्ता गजानन पाटिल व अन्य पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. नीरज बोरा से मुलाक़ात की। वहीं विधायक डा. नीरज बोरा से मराठी समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 19 फरवरी शिवजयंती से पहले चौक में मूर्ति लगाने के लिए वार्ता की।

जिसमें विधायक ने सुझाव देते कहा कि मूर्ति चौक चौराहे के करीब मुन्नु लाल धर्मशाला के सामने बहुत सुन्दर स्मारक बनाया जा सकता है। यहाँ कार्यक्रम के लिए स्थान की कमी भी पूरी हो जायेगी और यातायात पूरी तराह से बाधित भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेशानुसार चौक चौराहे पर मूर्ति किसी की लगनी सम्भव नही है।

विधायक के प्रस्ताव को विस्तृत चर्चा के बाद मराठी समाज द्वारा स्वीकार किया गया और उसी वक्त विधायक के निर्णय को स्वीकार्य किया गया। इस मौके पर चौक क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। इस निर्णय को एक ऐतिहासिक निर्णय मानकर मराठी समाज पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त करते हुए आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button