महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं से कराया अवगत
फार्मासिस्टों की पदोन्नति को ले महानिदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। फार्मासिस्टों की पदोन्नति को लेकर एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक से मुलाकात की। सोमवार को
डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक से मुलाकात की।
जिसमें एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान एवं महामंत्री प्रद्युम्न सिंह की नेतृत्व में महानिदेशक से मुलाक़ात ज्ञापन सौंपा । साथ ही जिला मंत्री राजीव कनोजिया भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं
प्रतिनिधिमंडल ने फार्मासिस्ट संवर्ग की पदोन्नति में आ रही बाधाओं और विसंगतियों पर महानिदेशक के साथ चर्चा कर अवगत कराया ।
एसोसिएशन प्रतिनिधि मण्डल द्वारा जारी ज्ञापन में बीते 31 दिसंबर 2025 और 31 जनवरी 2026 को फार्मासिस्ट से चीफ फार्मासिस्ट और चीफ फार्मासिस्ट से प्रभारी अधिकारी (फार्मेसी) के पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए थे। जबकि विभाग की वरिष्ठता सूची में नाम होने के बावजूद बड़ी संख्या में पात्र फार्मासिस्टों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका है। जिसमें
पुनः परीक्षण और डीपीसी की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने जोर देकर कहा कि योग्य और वरिष्ठ फार्मासिस्टों का पदोन्नति से वंचित रहना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है।
वहीं अध्यक्ष सचान और जिला मंत्री राजीव कनोजिया ने संयुक्त रूप से मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण का पुनः परीक्षण कराया जाए और जो साथी छूट गए हैं, उनकी डीपीसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल संपन्न किया जाए। साथ ही
महामंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि संगठन अपने साथियों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।वहीं महानिदेशक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।



