उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रक्षामंत्री से महापौर ने की शिष्टाचार भेंट

महापौर ने जनहित से जुड़े कार्यों पर की चर्चा 

 

नई दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। महापौर सुषमा खर्कवाल ने देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास पर लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान महापौर ने शहर के विकास, जनहित से जुड़े कार्यों तथा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

जिससे जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री का सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button