उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

जन औषधि दिवस पर दवा विक्रेता हुए सम्मानित

संजय सेठ एवं डॉ आर के चौधरी रहे मौजूद 

 

 लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में जन औषधि दिवस मनाया गया। शनिवार को महानगर के वायरलेस चौराहे पर स्थित एक होटल में 8 वें जन औषधि सप्ताह के अंतर्गत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद संजय सेठ, प्रतापगढ़ पूर्व विधायक बृजेश मिश्रा (सौरभ) जन औषधि मित्र आरती मिश्रा, पूर्व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरके चौधरी एवं डॉक्टर नफीस खान मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि संजय सेठ द्वारा उत्तर प्रदेश के पांच सर्वश्रेष्ठ जन औषधि दवाओं की बिक्री करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समस्त उत्तर प्रदेश के जन औषधि के वितरक मौजूद रहे। वहीं डॉ आरके चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में जन औषधि केंद्र का विस्तार कर आम जनमानस तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का सपना साकार हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने अंतिम व्यक्ति तक सस्ती दवाये पहुंचाने का कार्य किया है। डॉ चौधरी ने कहा कि जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलने से असहाय गरीब मरीजो को दवा खरीदने में कोई रुकावट नहीं होती।

जिससे नियमित दवाएं चलने लगती है और मरीज के स्वास्थ्य सुधार होने लगता है। इसके लिए यह केन्द्र आज हर जरूरतमंद के लिए वरदान साबित हो रहा है।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद संजय सेठ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि जन औषधि केंद्र आम आदमी के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाएँ बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाएँ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचें। इसी उद्देश्य से जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि पहले कई मरीज ऐसी बीमारियों से पीड़ित होते थे, जिनका उपचार लंबे समय तक चलता है, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के कारण वे बीच में ही दवा लेना बंद कर देते थे। अब जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएँ उपलब्ध होने से मरीज अपना इलाज नियमित रूप से जारी रख पा रहे हैं।

इस अवसर पर संजय सेठ ने उत्तर प्रदेश में जन औषधि की सर्वाधिक बिक्री करने वाले पाँच उत्कृष्ट जन औषधि केंद्र संचालकों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जन औषधि केंद्रों के वितरक और संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मानित पाँच उत्कृष्ट जन औषधि केंद्र संचालको में..

लखनऊ से विनय शुक्ला ,मुरादाबाद से भसीन , देवरिया से  प्रसन्ना श्रीवास्तव, गोरखपुर से श्री तारा सिन्हा, मऊ से  प्रदीप झा को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button