पतंग मांझे की चपेट में व्यक्ति हुआ घायल, बाल बाल बचा
लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष में जताई नाराजगी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही चाइनीज मांझे की धरपकड़ के लिए सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। राजधानी में आये दिन मांझे की चपेट में आने की घटनाओं ने सड़क पर चलना किसी खतरे से कम नहीं है।
जिसमें यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय सचिव विमलेश तिवारी कल सायं लगभग 6 बजे घर लौटते समय कुड़ियाघाट क्षेत्र में पतंग के मांझे की चपेट में आकर घायल होने से बाल-बाल बच गए। फिर भी कोई गंभीर चोट नहीं आई, परंतु यह घटना शहर में खुलेआम खतरनाक मांझे के उपयोग से उत्पन्न हो रहे खतरे को उजागर करती है। वहीं
यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का जानलेवा मांझा आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे एवं धातु मिश्रित धारदार मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
श्री मिश्र ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सुरक्षित और साधारण सूती धागे का ही उपयोग करें तथा सड़क के आसपास पतंग उड़ाने से बचें, जिससे किसी की जान जोखिम में न पड़े।
व्यापार मंडल ने प्रशासन से शहर में नियमित निगरानी करने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विगत कई दिनों से पेपरों में यह छप रहा है कि ऑन लाइन बिक रहा है तो सरकार ऑनलाइन कंपनियों से उसका डेटा माँग ले मालूम हो जाएगा कि किसने कितना ख़रीदा
किसी बच्चे से पूंछ लीजिए वह बता देगा की जिस दुकान से पतंग ख़रीदी वही से माँझा भी लिया है। अब कई दिनों से सभी अपनी ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं इसकी गहन जाँच होनी चाहिए अधिकतम मूल्य ५० रुपये पतंग का है तो वह बच्चा क्या ऑन लाइन माँझा मांगा लेगा वह भी जो मंहगा है वह अपनी पतंग बचाने के लिए थोड़ा माँझा दुकान से ही ख़रीद लेता है।
फिर अगर पतंग का शौक़ है तो सिर्फ़ सड्डी ( सूती धागे) से उड़ाने की अनुमति होनी चाहिए तार और माँझा बिल्कुल प्रतिबंधित होना चाहिये



