उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

नंदेश्वर महादेव मंदिर पर विश्व शांति को किया महायज्ञ 

 वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ हवन यज्ञ कर लोक कल्याण की कामना

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। बुधवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति के तत्वावधान में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रदीप कुमार वर्मा, अंकुर दीक्षित, दिनेश अवस्थी द्वारा फैजुल्लागंज स्थित श्री नन्देश्वर महादेव मंदिर नन्दा फार्म में आयोजित किया गया।

वहीं आचार्य राजेश शुक्ल, वैदिक कार्तिक शुक्ल, कृष्णा शंकर शर्मा, हर्षित तिवारी ने वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ पूजन यज्ञ विधि विधान से सम्पन्न कराया। प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा विश्व में इस समय अशांति व्याप्त हो रही है,यज्ञ के माध्यम से हम सब ने भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि सम्पूर्ण विश्व में शांति का वातावरण हो व्याप्त हो।

इस अवसर पर मुख्य रूप से यजमान रूप में मुन्ना लाल वैश्य, आसाराम गुप्ता, कुसुम वैश्य,पंकज वैश्य एवं पूजा वैश्य ,रिंकू वैश्य ने भाग लिया। इसी क्रम में भक्तों द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। महायज्ञ के दौरान

विशेष रूप से केके श्रीवास्तव,धीरज मिश्रा, सुनील सक्सेना,सौरभ गुप्ता,हरिओम, सिद्धि, रिद्धि,काजल ,मन्नू, विशाल,आयुष, अंकित,दीप अवस्थी,धीरज ठाकुर, गौरव गुप्ता, घनश्याम,सुभांशु गुप्ता,पल्लवी,दिव्य, ओम ,सोम,गुड्डू सिंह, कन्हैया मिश्रा,दिव्यांशी, अखिलेश,मानसी,दीप्ती,सुत्तन यादव,पवन गुप्ता,के के गुप्ता, बलराम, रिंकू मिश्रा, छोटू, उमेश अवस्थी, आभास,अनुज श्रीवास्तव, रमेश शुक्ल, विमलेश एवं

मंदिर के सदस्यों सहित शहर के अन्य लोग विश्व शांति महायज्ञ में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button