उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

लखनऊ को यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क का मिला ख़िताब

यूनेस्को ने शहर का विज़न क्षमता को सराहा

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी लखनऊ ने एक और ख़िताब को हासिल किया है। राजधानी ने अंतरराष्ट्रीय पहचान की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी में स्थान हासिल किया है।

यूनेस्को के संस्कृति क्षेत्र के सहायक महानिदेशक एर्नेस्टो ऑट्टोने आर. ने लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल को यह सम्मान प्रदान किए जाने की औपचारिक सूचना देते हुए शहर को बधाई दी। वहीं गुरुवार को

नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने यूनेस्को द्वारा भेजे गए महापौर सुषमा खर्कवाल के नाम औपचारिक पत्र को उन्हें सौंपा। इस मौके पर पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी ‘पम्मी’, पार्षद दल सपा के नेता कामरान बेग,

पार्षद राजेश सिंह गब्बर, अरुण राय, ममता रावत, पूर्व पार्षद नगेंद्र सिंह चौहान, संतोष राय, राम कुमार वर्मा , अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ अरविंद कुमार राव उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि

यूनेस्को ने कहा कि लखनऊ का चयन उसके सांस्कृतिक समृद्धि, पाक परंपराओं की विशिष्टता और रचनात्मक विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यूनेस्को ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि नेटवर्क से जुड़ने के बाद लखनऊ को संस्कृति और रचनात्मकता को अपनी विकास रणनीतियों के केंद्र में रखना होगा।

शहर अब यूसीसीएन के विभिन्न कार्यक्रमों, रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं, वैश्विक सम्मेलनों और ज्ञान विनिमय गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेगा। 2026 में मोरक्को के एस्साओइरा में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में भी लखनऊ को भाग लेने का विशेष आमंत्रण मिला है।

यूनेस्को ने यह भी सराहा कि शहर 2030 के सतत विकास लक्ष्यों में विशेषकर “सस्टेनेबल सिटीज एंड कम्युनिटीज”की दिशा में सार्थक योगदान देने की क्षमता रखता है।

यूनेस्को और लखनऊ नगर निगम के इन संयुक्त कदमों ने शहर की वैश्विक पहचान को नई मजबूती दी है। अब लखनऊ सिर्फ एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राजधानी ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर “क्रिएटिव सिटी” के रूप में भी उभर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button