उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक

व्यापारियों की लखनऊ व्यापार मंडल में वापसी कहा मेरा परिवार 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मंडल में व्यापारियों की वापसी पर स्वागत किया गया।

बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक व्यापार भवन, लाटूश रोड स्थित अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की अध्यक्षता में की गयी।

बैठक के दौरान सुहैल हैदर अल्वी एवं मनीष वर्मा ने घर वापसी करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि “लखनऊ व्यापार मंडल मेरा परिवार है और मैं लखनऊ व्यापार मंडल में ही रहूंगा। उनके इस निर्णय का उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया। साथ ही

यह भी कहा कि “लखनऊ व्यापार मंडल मेरा परिवार है। कुछ परिस्थितियों के कारण दूरी बनी थी, लेकिन आज मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन में कार्य करने का संकल्प लेता हूं। मेरा उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाना है। मैं हमेशा लखनऊ व्यापार मंडल के साथ था, हूं और आगे भी रहूंगा।

बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अशोकअमरनाथ मिश्र, देवेंद्र गुप्ता, उमेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान सतीश अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता (युवा अध्यक्ष), मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संगठन की एकजुटता एवं व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button