केजीएमयू में हंगामा के बाद पकड़ा गया लव जिहाद आरोपी डॉक्टर
सर्विलॉस सेल टीम पश्चिमी जोन व थाना चौक की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू का लव जिहाद आरोपी डॉक्टर पकड़ा गया। शुक्रवार को संस्थान कुलपति कार्यालय पर राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गयी।
जिसमें लव जिहाद आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। जिसमें विरोध प्रदर्शन के कारण डॉक्टरों में नाराजगी देखी गयी। वहीं
सर्विलॉस सेल टीम पश्चिमी जोन व थाना चौक की संयुक्त पुलिस टीम ने लव जिहाद आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
सर्विलॉस सेल व थाना चौक की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जूनियर महिला डॉक्टर को शादी का झाँसा देकर बार-बार दुष्कर्म करना व बिना सहमति के गर्भपात कराते हुए उसका धर्म परिवर्तन कराने आदि जैसे गंभीर अपराध करने वाला 50 हज़ार रुपये का वांछित इनामिया अभियुक्त रमीजुद्दीन नायक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं वांछित,वारंटी के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में विश्वजीत श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त पश्चिमी तथा धनन्जय सिंह कुशवाहा अपर पुलिस उप-आयुक्त पश्चिमी के निर्देशन में व राजकुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चौक के मार्ग दर्शन में
नागेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक चौक कमिश्नरेट के कुशल नेतृत्व में सर्वलॉस टीम पश्चिमी व थाना चौक की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि
बीते वर्ष 23 दिसंबर को वादिनी,पीड़िता छात्रा एमडी पैथालॉजी केजीएमयू द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके सीनियर डाक्टर द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया व बिना सहमति के गर्भपात कराते हुए धर्म परिवर्तन किया गया है।
जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुअसं 302/2025 धारा 69/89/351(1) बीएनएस व 3/5 उप्र विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम 01-रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज पुत्र सलीमुद्दीन हाल पता किराये का फ्लैट नं0 303 मुमताज कोर्ट अपार्टमेंट हुसैना बाद शीश तालाब के पीछे ठाकुरगंज लखनऊ निवासी
अस्थाई पता 1 12 दुर्गा नेहरू सुभाष नगर वार्ड संख्या 04 खटीमा थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड, मूल पता मोहल्ला मोहम्मद यार खाँ कस्बा न्योरिया थाना न्योरिया जनपद पीलीभीत पंजीकृत किया गया है।
जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक चौक द्वारा सम्पादित करते हुए पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्य संकलन के दौरान एक अन्य मेडिकल छात्रा के साथ भी दुष्कर्म,गर्भपात कराना तथा धर्म परिवर्तन कराकर शादी करना एंव पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके साथ अपने पुत्र का निकाह कराना पाया गया।
जिसपर अन्य अपराधिक घटना कारित करने मे अभियुक्त के परिजन की संलिप्तता पायी गयी है।



