उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

शेरनी रूपा ने 4 शावकों को दिया जन्म

इटावा सफारी में चारों को मिलाकर 20 हुए शावक

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। इटावा सफारी में शावकों की किलकारी से गूंज रहा है। सोमवार को बब्बर शेरनी रूपा ने 4शावकों को जन्म दिया है और सभी शावक स्वस्थ हैं। बता दें कि

इटावा सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र में बीते 26 जून 2019 को जन्मी बब्बर शेरनी रूपा ने इटावा सफारी पार्क में तीसरी बार 4 शावकों को जन्म दिया है। शेरनी रूपा की मेटिंग गुजरात से आये नर शेर कान्हा से 5 जनवरी को हुयी थी। प्रसव की सम्भावित तिथि 17 अप्रैल से 21 अप्रैल होने के कारण सफारी प्रशासन पूरी तरह से सजग था। जिसके चलते आज शेरनी रूपा ने 20/21 अप्रैल की रात्रि/दिन में चार शावकों को जन्म दिया है। प्रथम शावक 00:35 बजे, दूसरा शावक 01:42 बजे, तीसरा शावक आज प्रातः 05:59 बजे, तथा चौथा शावक 09:10 बजे पर हुआ।

शेरनी रूपा व चार नवजात शावक स्वस्थ है। शेरनी रूपा द्वारा शावकों का पूर्ण रूप से देखभाल की जा रहा है। इससे पूर्व 03 सितम्बर 2023 को शेरनी रूपा द्वारा 01 शावक को जन्म दिया गया था जिसे शेरनी द्वारा दूध न पिलाये जाने के कारण सफारी के कीपर एवं वन्यजीव चिकित्सकों द्वारा हैंड फिडिंग करायी गयी थी, जो वर्तमान में 1.5 वर्ष का हो चुका है। इस प्रकार सफारी पार्क में चारों नवजात शावकों सहित अब तक कुल 20 शावकों ने जन्म लिया है, चारों नवजात शावकों व मां की विशेष देखभाल पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा की जा रही है। इटावा सफारी पार्क में वर्तमान में बब्बर शेरों की संख्या 22 हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शेरनी रूपा एवं नवजात शावकों के स्वास्थ्य एवं व्यवहार पर पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के डा. आरके सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सफारी पार्क के वन्यजीव चिकित्सक डा.रोबिन सिंह यादव एवं डा.शैलेन्द्र सिंह द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button