उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

निर्माणाधीन गुरुकुल स्थल पहुंची विधायिका, दिया आश्वासन 

विधायिका और ब्लॉक प्रमुख ने किया ध्वजा पूजन 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निर्माणाधीन गुरुकुल स्थल विधायिका और ब्लॉक प्रमुख ने ध्वजा पूजन किया ।

बुधवार को काकोरी आउटर रिंग रोड पर चल रहे ओम् कार्त्तिक वैदिक गुरुकुल बेढ़ौना निर्माण कार्य स्थल पर विधायिका जय देवी एवं ब्लाक प्रमुख नीतू यादव पहुंचकर ध्वज पूजन कर ध्वजा स्थापित किया। वहीं

गुरुकुल के संस्थापक आचार्य राजेश शुक्ल ने सभी अतिथियों का फूलों व अंगवस्त्र से स्वागत किया । वहीं

विधायिका एवं ब्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से गुरुकुल के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

आचार्य ने बताया हमारे यहां गुरुकुल में वेदाध्ययन, आधुनिक शिक्षा,योग, गौपूजन, यज्ञ नित्य होगा और गुरुकुल में प्रतिवर्ष सामूहिक उपनयन संस्कार भी कराया जायेगा। साथ ही ऊषा अग्रवाल ने आचार्य के इस पुनीत कार्य की बहुत सराहना करते हुए कहा कि गुरुकुल में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। इसी क्रम में

अभिज्ञान चौधरी ने भी पूर्ण सहयोग की बात कही। इस मौके पर

गांव के कोटेदार विजय शुक्ल,राकेश त्रिपाठी, रमा शंकर शुक्ल,मनोज चौरसिया, शिवराम वर्मा,सीमा अरोड़ा,गीता यादव,सूरज द्विवेदी, प्रदीप कुमार वर्मा, रंजीत ठेकेदार, हरिश्चंद्र, वन्दना जयसवाल,

आरती शुक्ला, अंकुर दीक्षित,कृष्णा शंकर शर्मा, अरविंद अरोरा,कार्त्तिक शुक्ल, ओम् शुक्ल, देवनारायण शुक्ल, दिव्या, वंशिका, रवि,मोनू,आकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button