उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सड़क सुरक्षा नियमों का उलंघन करने वालो पर युद्ध स्तर पर प्रवर्तन कार्रवाई जारी- किंजल सिंह

बिना सीट बेल्ट हेलमेट मोबाइल फोन का इस्तेमाल, रॉन्ग साइड ड्राइविंग नियमों को बताया

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में युद्ध स्तर जागरूक किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की प्रक्रिया को तेज गति के साथ प्रवर्तन अभियान को गतिशील किया गया।

हजारों की संख्या में चालान किए गए है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक में दिए गए निर्देशों एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी का आयोजन किया जा रहा है । गुरुवार को

यह जानकारी परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा उक्त अवधि में सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मिशन मोड पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

अभी तक (01 जनवरी 21 जनवरी तक) की गयी कार्रवाई में प्रदेश में कुल हेलमेट उल्लंघन मामले में 49,500 चालान, सीट बेल्ट मामले में 11,740 चालान ,ओवरस्पीडिंग के 15,180 चालान,मोबाइल फोन का प्रयोग के मामले में 4,164 चालान,ड्रंक एंड ड्राइव के 304 चालान एवं रॉग साइड ड्राइविंग के अंतर्गत 5,546 चालान विभाग द्वारा किया गया है।

किंजल सिंह ने बताया कि साप्ताहिक विशेष अभियान के तहत प्रथम सप्ताह यानी 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच पूरे प्रदेश में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और लोगों को सीट बेल्ट हेलमेट मोबाइल फोन का इस्तेमाल वाहन चलाते समय न करना व रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करना इत्यादि के बारे में अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया।

अभियान के द्वितीय सप्ताह (08 जनवरी से 14 जनवरी) में “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के साथ-साथ दो पहिया वाहनों पर हेलमेट, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट और मोबाइल फोन के प्रयोग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अवधि में पूरे प्रदेश में हेलमेट के 34,200, सीट बेल्ट के 9,108 और मोबाइल फोन प्रयोग के 3,033 चालान किए गए।

आगरा जोन में सर्वाधिक 5,411 हेलमेट चालान और कानपुर जोन में सर्वाधिक 1,752 सीट बेल्ट चालान किए गए। इसी प्रकार तृतीय सप्ताह (15 जनवरी से 21 जनवरी ) मुख्य रूप से अनफिट स्कूली वाहनों और अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई के लिए समर्पित रहा । इस दौरान कुल 18,379 स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 351 को ओवरलोडिंग और 570 को मानकों की अनदेखी के लिए चालान किया गया।

मानकों का पालन न करने पर 75 स्कूली वाहनों की फिटनेस निरस्त की गई। अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में 2,617 चालान किए गए।

परिवहन आयुक्त ने बताया कि चतुर्थ सप्ताह में मुख्य मार्गों से हटाए गए वाहनों को खड़ा करने के लिए होल्डिंग एरिया चिन्हित करना शामिल है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अब तक 109 होल्डिंग एरिया चिन्हित कर लिए गए हैं।

परिवहन विभाग द्वारा एक्सप्रेस-वे, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई निरंतर जारी है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button