उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

जेईई मेन 2025-26 : छात्रों ने स्कूल का नाम किया रोशन 

सरस्वती विद्या मन्दिर छात्र- छात्राओं ने फहराया परचम

 

सुल्तानपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। जेईई मेन 2025-26 में छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन कर दिया है।

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर के छात्रों ने जेईई मेंन 2025-26 की परीक्षा में अद्वितीय सफलता अर्जित की है।

शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाचार्य राकेशमणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने बताया कि जेइइ मेन में आयुष प्रताप वर्मा ने 98.6, आशुतोष द्विवेदी 98.3,आदर्श वर्मा 97.97, तथा सागर तिवारी ने 97.58 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आयुष कुमार तिवारी 96.24,बहन प्रज्ञा श्रीवास्तव और श्लोक बरनवाल 96.5, दिव्यांश श्रीवास्तव 95.27, अर्पित सिंह 94.61, कौशल 93.56,मनीष यादव एवं आदित्य यादव ने ने संयुक्त रूप से 93.5 और भैया संभव सिंह ने 92.71परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं।

इसके अतिरिक्त लगभग 11 छात्र छात्राओं ने जिन्होंने 90से 93 परसेंटाइल के मध्य अंक प्राप्त किए हैं। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ एवं उत्साह वर्धक प्रदर्शन कर वाले ये प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने सरस्वती विद्या मन्दिर के ब्रांड अम्बेसडर हैं।

हमारी उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली की मूल एवं नैतिक पहचान हैं। इनकी इस अतुलनीय उपलब्धि पर सम्पूर्ण विद्यालय परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

प्रधानाचार्य ने इन सभी छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्या मन्दिर के अपने उन आचार्य बन्धु भगिनी को दिया है। जिनके योजना बद्ध शिक्षण, अनवरत सहयोग परामर्श एवं कुशल मार्गदर्शन में उन्हें यह विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हुई। इसके साथ ही अपने माता-पिता की उत्साह वर्धक प्रेरणा को भी अपनी सफलता का श्रेय प्रदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button