दांतो की नियमित साफ सफाई करना जरुरी – डॉ विजय कुमार
दांतो को स्वस्थ रखने को विटामिन सी युक्त फलों का करें सेवन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित साफ सफाई जरूरी है। दांतो को स्वस्थ रखना के लिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।
इससे दांत मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। गुरुवार को यह जानकारी नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐशबाग स्थित डेंटल सर्जन डॉ. विजय कुमार से भारत प्रकाश के साक्षात्कार के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि विटामिन सी युक्त फल सब्जी खाने से दांतो के मसूढ़े मजबूत रहते हैं। इसके अलावा दांतो को स्वस्थ रखने में बी कॉमप्लेक्स उतना ही सहायक है जितना विटामिन सी जरुरी है। उन्होंने बताया कि गंदगी से ही दांतो में इन्फेक्शन फैलने लगता है। ऐसे में मुंह से दुर्गन्ध आने जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
इसलिए साफ सफाई बहुत जरुरी है यानि नियमित टूथ ब्रश करना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब दांतो में असहनीय पीड़ा हो तो तुरंत दन्त चिकित्सक को दिखाकर परामर्श अवश्य लेना चाहिए। जिससे दिक्कत बढ़ने से पहले समय पर उपचार किया जा सके। डॉ विजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में दांतो से संबधित बीमारी को दिखाने वाले लगभग दस से पंद्रह मरीज नियमित आते हैं।
जिसमें दूर दराज से वही मरीज दिखाने आते हैं जिन्हें दंत चिकित्सा सुविधा मिलने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि दांतो को लगाने के लिए एक डेंटल इम्प्लांट दूसरा फिक्स पर्शियल डेंचर (FPD) यानि डेंटल ब्रिज विधि के द्वारा दांतो को लगाया जाता है।
इस विधा में आस पास के दांतो को थोड़ा छोटा करना और पुनः कैपिंग करके खाली जगह पर स्थापित कर देना ही फिक्स पर्शियल डेंचर कहते हैं और इम्प्लांट विधा में लंबे समय से गुजरना पड़ता है। इसमें लगभग छः माह का समय लगता।
इसमें सबसे पहले टाइटेनियम स्क्रू टाइप का हड्डी में इम्प्लांट किया जाता और फिर हड्डी की मजबूती पकड़ हो जाने पर दाँत लगा दिया जाता है। इंप्लांट के लिए सर्जरी प्रक्रिया से गुजरना होता है। मरीजों की इच्छानुसार वह प्रक्रिया अपनाई जाती है।
इसके लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों में इम्प्लांट सर्जरी सुविधायें उपलब्ध है। साथ ही डॉ विजय कुमार ने बताया कि मुंह में सफेद स्पॉट से बचने के लिए टमाटर का सेवन करें,इसमें लाइकोपिन होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वैसे भी अक्सर सभी लोग सब्जियों में टमाटर का सेवन करते ही हैं।
दांतो को स्वस्थ रखने के लिए सावधानियां और बचाव..
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए गुटका, पान, तंबाकू सेवन से दूरी बनाएं, जंक फूड खाने से बचें, हेल्दी खाना खाएं,जिससे दांतो की समस्या से बचाव होगा।



