उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आरएमएल में इंटर्न डॉक्टर का आकस्मिक निधन, फैला शोक 

इंटर्न डॉक्टर का कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा मौत की वजह

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में इंटर्न डॉक्टर का आकस्मिक निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर संस्थान में इंटर्न डॉक्टर का लगभग दो घंटे से अधिक समय से बार-बार उल्टी और सीने में असहजता की शिकायत के साथ परामर्श लिया था। जिसमें डॉक्टरों ने प्रारंभिक जाँच ईसीजी और ट्रोपोनिन रिपोर्ट सामान्य पाई थी।

लेकिन अचानक उन्हें हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) की स्थिति हुई और तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। ऐसा संस्थान द्वारा जानकारी साझा की गयी।

समय पर दी गई चिकित्सकीय देखभाल के बावजूद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने पर संस्थान में शोक फ़ैल गया। संस्थान द्वारा शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कठिन समय में संस्थान में दी गई सेवा, करुणा और समर्पण को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button