उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

प्रशिक्षित बस चालकों को मार्ग पर भेजने के निर्देश

प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ की समीक्षा 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। बस चालकों को प्रशिक्षित करने के बाद ही मार्ग पर उतारने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से 20 क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधकों,सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

वहीं प्रबंध निदेशक बिन्दुवार विभिन्न विषयों की समीक्षा की। प्रबंध निदेशक ने बैठक में सुगम ऐप से लगने वाले क्रू-डयूटी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी चालक एवं परिचालक की डयूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाना सुनिश्चित करें।

किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। साफ्टवेयर का विकास डयूटी में पारदर्शिता लाने के लिए ही किया गया है। साथ ही उन्होंने

02 फरवरी तक के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा में बस उपयोगिता, लोड फैक्टर, आय प्रतिबस प्रतिदिन व ईधन औसत में गतवर्ष की समान अवधि के सापेक्ष प्रदेश में सर्वाधिक गिरावट वाले क्षेत्र,डिपो के अधिकारियों को प्रतिफलों में सुधार के लिए सचेत किया गया तथा निर्देशित किया गया कि स्वयं डिपो,क्षेत्र के संचालन प्रतिफलों की नियमित समीक्षा करें।

साथ ही समस्त क्षेत्रों को दिये गये आय के लक्ष्य को शत् प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। क्षेत्र के अंतर्गत सबसे खराब प्रतिफल वाले डिपो में क्षेत्रीय प्रबन्धक,सेवा प्रबन्धक द्वारा पृथक-पृथक दिवस में डिपो का भ्रमण कर प्रतिफलों में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रदेश भर में होने वाली बस दुर्घटना की समीक्षा की गयी। उन्होंने सड़क सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कराने के निर्देश दिये, जिससे कि दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत के आकड़ों में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए।

उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्र प्रबंधकों को फील्ड में जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की बसों से हो रही दुर्घटनाओं के कारण जनधन की हानि एवं बसों का संचालन सुदृढ़ न होने के कारण मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि चालकों को बगैर प्रशिक्षण दिलाये मार्ग पर न भेजा जाए।

सभी क्षेत्रीय प्रबन्धको को निर्देश दिए गए के अपने अधीनस्थ यातायात निरीक्षकों को निर्देश करे कि प्रतिदिन सघन मार्ग की बसों को चेक किया जाए जिससे राजस्व बढ़ाया जा सके। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी भ्रष्टाचार कदाचार की शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button