उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्देश पर निजी अस्पतालों का निरीक्षण, मिली कमियां 

बिना पंजीकरण मिले निजी अस्पताल, माँगा जवाब 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में निजी अस्पतालों के बिना पंजीकरण पाए गए। मंगलवार को

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी. सिंह व डॉ. संदीप के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने निजी

अस्पतालों जीवन ज्योति, मां वैष्णव, इंपल्स, समीर , बॉम्बे, सरकार, निदान, एसआरएस, हर्बल और न्यू लखनऊ सिटी का औचक निरीक्षण किया। जिसमें निजी अस्पतालों की कई कमियां उजागर हुई। वहीं

डॉ.एपी सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति, मां वैष्णव और इंपल्स अस्पताल टीम को अपना पंजीकरण नहीं दिखा पाए । इन अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नोटिस जारी किया गया है ।

अन्य अस्पतालों में वेस्ट मैनेजमेंट का उचित निस्तारण का अभाव, एमबीबीएस चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई । इन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया है और आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button