विधायक प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने लगाई प्रदर्शनी

गंगेश पाठक
अमेठी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विधायक ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
रविवार को जगदीशपुर ब्लॉक के ग्राम बुबूपुर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित “स्थिरता प्रदर्शनी” का शुभारंभ विधायक सुरेश पासी और ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
पांच दिवसीय प्रदर्शनी 23 से 28 नवम्बर तक चलेगी। आयोजन ध्वनि फाउंडेशन और बाबा हरिदास लक्ष्मी नारायण जूनियर हाई स्कूल के सहयोग से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन को दी जा रही है।
विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं की पारदर्शी जानकारी सीधे जनता तक पहुँचे। ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां ग्रामीण स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षक, ध्वनि फाउंडेशन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिवकरण तिवारी, रामउजागीर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी,
गया प्रसाद तिवारी, विजय तिवारी, आदित्य नारायण तिवारी, सिराज अहमद, सिद्दीक़ खान, राकेश पांडेय, हरि प्रताप सिंह, अरुण तिवारी, राम निवाज ओझा, कल्लू निहालपुर, लतीफ खान, प्रिंसु शुक्ला, भगवत प्रसाद, राजन गुप्ता, गोपाल तिवारी, बृजेश पाठक, सौरभ पाठक सहित अनेक लोगों का योगदान रहा।
प्रदर्शनी को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना और उन्हें लाभार्थी बनने के लिए प्रेरित करना है।



