उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

केजीएमयू में जाँच कमेटी ने तीमारदार का बयान दर्ज कराने को बुलाया,तो करने लगे हंगामा 

तीमारदार के साथ प्रदर्शन करने आये लोगों ने काटा हंगामा, मामले को तूल पकड़ते देख बुलाई पुलिस 

 

तीमारदार संग आये लोगों ने किया हंगामा, डॉक्टरों में बढ़ी नाराजगी 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। केजीएमयू के आर्थोपेडिक विभाग की पार्किंग मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है।

शनिवार को संस्थान प्रशासन द्वारा गठित जाँच कमेटी ने तीमारदार का बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था । जहाँ पर तीमारदार के साथ आये अन्य लोग एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ता देख डॉक्टरों ने तीमारदार संग आये लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

ज्ञात हो कि बीते दिनों बुधवार को संस्थान के आर्थोपेडिक विभाग की पार्किंग में खड़ी गाड़ी निकालने पर डॉक्टर संजीव कुमार और तीमारदार में कहासुनी हो गयी थी।

जबकि डॉक्टर को इमरजेंसी ट्रामा में मरीज को देखने के लिए गाड़ी निकालना था। जब डॉक्टर गाड़ी निकालने लगे तो हॉर्न बजा दिया और इतने में तीमारदार गुस्सा होकर कहा दोबारा हॉर्न बजाया तो ठीक कर देने की बात सामने आयी है ।

वहीं मौजूद कर्मचारियों ने डॉक्टर के साथ अभद्रभाषा को सुनकर नाराज हो गए और दोनों तरफ से कहासुनी होते होते हाथापायी शुरू होना बताया जा रहा है । जिसमें तीमारदार ने अपने दोस्तों को बुलाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

मामले को बढ़ता देख संस्थान प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। मौके पर तीमारदार का आरोप यही रहा कि कर्मचारियों ने मारपीट की है। जबकि मरीज के परिजन लखनऊ निवासी मरीज उपकार का हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद डॉक्टर से फॉलोअप के लिए पहुंचे थे।

वहीं तीमारदारों का आरोप था कि कर्मचारियों ने मारपीट की है। मामले जानकारी संस्थान प्रशासन को होते ही निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल कमेटी गठित कर दी गयी थी। वहीं शनिवार को गठित जाँच कमेटी द्वारा तीमारदार का बयान दर्ज कराने के लिए संस्थान बुलाया गया था।

जिसपर तीमारदारों के साथ दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचकर हंगामा करने का प्रयास किया। वहीं संस्थान प्रवक्ता डॉ केके सिंह ने मामले को संभालते हुए प्रदर्शन पर आमादा तीमारदारों को संस्थान की गरिमा बनाये रखने के लिए समझाते रहे। उन्होंने यही कहा कि जाँच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संस्थान मरीजों को सेवा प्रदान करने के लिए समर्पित है। ओपीडी के दौरान संस्थान में प्रदर्शन करना पूरी तरह से अनुचित है। इससे मरीजों की सेवा में व्यवधान उत्पन्न करने जैसा है। उन्होंने कहा जाँच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रो केके सिंह 

प्रवक्ता केजीएमयू लखनऊ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button