उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

छात्रावास कर्मियों को श्रम दरों के अनुरूप मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय-असीम अरुण 

पीएम के संसदीय कार्यालय में सुनी जन समस्या

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अनुदानित छात्रावास के कर्मियों को श्रम दरों के अनुरूप बढ़ा हुआ मानदेय दिया जायेगा। जिस हिसाब से श्रम दर बढ़ेगी, कर्मियों का मानदेय भी उसी तरह बढ़ता रहेगा। सोमवार को शास्त्री छात्रावास में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शास्त्री छात्रावास में स्व. नरेन्द्र कुमार शास्त्री की 94वी जयंती पर आयोजित एससी/एसटी सम्मलेन में शामिल रहे। वहीं

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्व. नरेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा समाज के लिए किये गए योगदान को याद किया गया। इस मौके पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि हमें बाबा साहब द्वारा दिए गए आदर्श मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिये। साथ ही मंत्री असीम अरुण ने पीएम के संसदीय कार्यालय में नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनको निस्तारित करने का निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया।

इसके अलावा समाज कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि बीएचयू में सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत को सम्मान देने एवं उसे व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और जनजातीय कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘जनजातीय गौरव वर्ष 2025’ मनाया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा की शताब्दी जयंती वर्ष के मौके पर यह कार्यक्रम नवंबर माह में प्रस्तावित है।

इसके अंतर्गत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनजातीय समुदायों के इतिहास, संस्कृति, आजीविका, सशक्तिकरण और नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी को नई पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया इसमें जनजातीय कलाकार, छात्र, शोधकर्ता, नीति-निर्माता और समाजसेवी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन, जनजागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता, आजीविका के नए अवसर, युवाओं का सश्क्तिकरण और नीतिगत संवाद और समावेशी विकास पर फोकस किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय मानवविज्ञान सर्वेक्षण विभाग सहित कई सरकारी एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी होगी।

आयोजन होंगी प्रतियोगिताएं..

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख आयोजन और प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य आयोजनों में सांझी विरासत राष्ट्रीय जनजातीय सांस्कृतिक उत्सव, आदि लखपति दीदी महा सम्मेलन, जनजातीय उद्यमिता कॉन्क्लेव, आदि परिधान महोत्सव, जनजातीय फोटो प्रदर्शनी व लाइव पेंटिंग और प्रतियोगिताओं में जनजातीय वाद-विवाद, पेंटिंग, नृत्य, निबंध और जनजातीय गायन प्रतियोगिता शामिल हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button