उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

संसद में अमर्यादित टिप्पणी पर क्षत्रियों में फैला भारी आक्रोश

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत व 10 अन्य संगठनों की समन्वय प्रेस वार्ता

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। संसद में रामजी लाल सुमन द्वारा मातृ भूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले राणा सांगा पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ क्षत्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजधानी स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत एवं अन्य 10 क्षत्रिय संगठनों की समन्वय प्रेसवार्ता की गई। जिसमें सर्व संगठन क्षत्रिय समाज एवं सर्व समाज के आह्वान पर आगामी 8 अप्रैल यानि मंगलवार को प्रातः 10 बजे 1090 चौराहा गोमती नगर के लिए महासंग्राम यात्रा निकाली जाएगी। ज्ञात हो कि बीते दिनों संसद सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करते हुए भारत के शूरवीर महापुरुष महाराणा सांगा गद्दार और उनके मानने वालों को गद्दार की औलाद जैसे शब्दों का प्रयोग से देश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि संसद की गरिमा को तार-तार करने देश की अस्मिता को गाली देने और देश की भावनाओं को आहत करने वाले एवं देश की गरिमा को विखंडित करने वाले अविवेकीके बयान से पूरा देश आंदोलित है। साथ ही कहा कि इस देश के इतिहास में राणा सांगा का बहुत बड़ा योगदान है।जिन्होंने तमाम युद्ध लड़े और उसमें विजय श्री प्राप्त किया। जिनकी बदौलत लंबे अरसे तक मुगल आक्रांताओं की गुलामी से देश बचा रहा। वहीं इस महासंग्राम यात्रा के माध्यम से सांसद रामजीलाल सुमन के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करेंगे। ऐसे में शासन प्रशासन को पूर्वजों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों की जुबान पर लगाम लगानी होगी। जिससे देश में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस मौके पर उदय भानु सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत व अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button